Diabetes Patient Diet Chart In Hindi – डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए

Diabetes Patient Diet- मधुमेह (डायबिटीज) एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर में शुगर (ग्लूकोज) का स्तर बढ़ जाता है। यह तब होता है जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या उसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता। भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। आज के समय में बुजुर्गों से लेकर युवाओं और यहां तक कि बच्चे भी डायबिटीज का तेजी से शिकार हो रहे हैं।
डायबिटीज होने पर पैंक्रियाज में इंसुलिन का उत्पादन बंद हो जाता है या कम होने लगता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगता है। अगर लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल हाई रहे, तो इससे शरीर के कई प्रमुख अंगों के डैमेज होने का खतरा रहता है। चिंता की बात यह है कि डायबिटीज का कोई परमानेंट इलाज नहीं है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और स्वस्थ लाइफस्टाइल से कंट्रोल किया जा सकता है। यहाँ हमआपके साथ Diabetes Patient Diet Chart को शेयर करने जा रहे हैं ।

डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छा खानपान क्यों है जरूरी ? (Diabetes Patient Diet Importance)

डायबिटीज के मरीजों को कोई अलग से डाइट प्लान फॉलो करने की जरूरत नहीं होती है। बस आप क्या और किस समय खा रहे हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खानपान में बदलाव करके ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। शुगर के मरीजों के लिए एक सही और संतुलित डाइट लेना निम्न कारणों से जरूरी है –

  1. शुगर लेवल को संतुलित रखने के लिए।
  2. वजन को नियंत्रित करने के लिए।
  3. शरीर को जरूरी पोषण देने के लिए।
  4. दिल की बीमारियों और ब्लड प्रेशर से बचने के लिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयुक्त आहार (Diabetes Patient Best Diet)

1. कार्बोहाइड्रेट (शुगर वाली चीजें) का संतुलन

  • शुगर के मरीजों को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कार्बोहाइड्रेट का सेवन कम करना चाहिए। साथ ही, डाइट में प्रोटीन और फाइबर का इनटेक बढ़ाना चाहिए।
  • साबुत अनाज जैसे दलिया, ब्राउन राइस, ओट्स खाएं।
  • मीठी चीजों और सफेद आटे से बनी चीजों से बचें।

2. प्रोटीन युक्त भोजन लें

  • दाल, सोयाबीन, अंडा, मछली और पनीर खाएं।
  • सप्लीमेंट की फॉर्म में प्रोटीन कदापि ना लें।
  • ज्यादा तली-भुनी चीजों से बचें।

3. अच्छी वसा (फैट) का सेवन करें

  • बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और मछली खाएं।
  • ज्यादा तेल और घी से बनी चीजें कम खाएं।
  • मूंगफली से तैयार मक्खन हेल्दी फैट और प्रोटीन से भरपूर होता है।

4. फाइबर से भरपूर चीजें खाएं

  • आपको अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियां, ताजे फल और साबुत अनाज को शामिल करना चाहिए। 
  • हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और दालें फाइबर का अच्छा स्रोत हैं।

5. मीठे के विकल्प

  • शुगर फ्री मिठास जैसे शहद और स्टेविया का इस्तेमाल करें।
  • कोल्ड ड्रिंक और जूस जैसी मीठी चीजों से बचें।
  • प्राकृतिक मिठास को वरीयता दें।

डायबिटीज के मरीजों के लिए डाइट चार्ट (Diabetes Patient Diet)

  • डायबिटीज के मरीजों को सुबह खाली पेट मेथी के पानी का सेवन करना चाहिए। इसके लिए रात को सोने से पहले एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी के बीज भिगोकर रख दें। फिर इसे सुबह खाली पेट पिएं। इससे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद मिलेगी।
  • सुबह के नाश्ते में आप ओटमील / वेजिटेबल दलिया / पोहा / उबले अंडे / आमलेट / बेसन चीला / रोटी सब्जी खा सकते हैं और एक कप बिना चीनी वाली चाय या कॉफी पी सकते हैं।
  • डायबिटीज के मरीजों को दिनभर में थोड़े-थोड़े गैप के साथ 6 से 7 बार खाना खाना चाहिए इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में आप नारियल पानी या ग्रीन टी के साथ एक मुट्ठी भुना चना खा सकते हैं।
  • डायबिटीज के मरीजों को 1 से 2 बजे के बीच लंच करना चाहिए। लंच के लिए आप 2 रोटी या चावल, हरी सब्जी, एक कटोरी सलाद और छाछ का सेवन कर सकते हैं।
  • लंच के बाद 4-5 बजे के करीब शाम का नाश्ता करें। इसमें आप भुना हुआ मखाना / एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट /  उबले हुए चने की चाट शामिल कर सकते हैं।
  • हाई ब्लड शुगर के मरीजों को 7 से 8 बजे के बीच डिनर कर लेना चाहिए। डिनर में आप 2 रोटी और सब्जी + सलाद + दही / एक कटोरी वेजिटेबल दलिया / एक कटोरी मिक्स वेजिटेबल खिचड़ी खा सकते हैं।

मधुमेह के मरीजों को अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए। सही आहार से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके साथ नियमित व्यायाम और सही जीवनशैली अपनाना भी जरूरी है।

Leave a Comment